
जमशेदपुर।

शहर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के आज सुबह टहलने के दौरान दुर्योधन गोप की गोली मार दी गई,। स्थानिय लोगो के प्रयास से उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है।
बताया जाता है कि जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नम्बर तीन के रमनी निवास में गोली लगने से ठेकेदार दुर्योधन गोप गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हे गंभीर अवस्था में टीएमएच में भर्ती करवाया गया है. । घटना सुबह 6.30 में घटी है. बताया जा रहा है कि दुर्योधन गोप अपने घर के बाहर में अखबार पढ़ रहें थें.। उसी समय एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए. । घायल दुर्योधन गोप के भाई ने कहा कि दो लोगों पर शक है। पूर्व से ही उन लोगों से दुश्मनी चलती आ रही है.। वहीं घटनास्थल पर पुलिस पहुंची.। बिरसानगर थाना के एसआई उत्तम कुमार चौधरी ने कहा कि दुर्योघन गोप टहलने के बाद अपने घर के पास अखबार पढ रहे थे। उसी समय दो युवक टहलते आए उनके सर पर गोली मार कर फऱार हो गए। उन्होने कहा कि घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है.। वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।

