
संवाददाता जामताड़ा


उत्पाद विभाग जामताड़ा में लोगों को शराब पिलाकर वितीय वर्ष २०१५-१६ में साढ़े पांच करोड़ राजस्व की वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया है. प्रतिमाह लगभग ५० लाख रूपये की आमदनी होनी है. १४ समूह के ४२ दुकानों की नीलामी मंगलवार को समाहरणालय में डीसी शशिरंजन सिंह ने लौटरी सिस्टम से किया. जामताड़ा जिला में उत्पाद विभाग की ओर से शराब दुकानों की नीलामी की गई जिसमे ३२ लोगों ने बोली लगाई. कुल १४ समूह में ४२ दुकानों की नीलामी हुई है. नीलामी में १६ विदेशी, १४ मिश्रित तथा १२ देशी शराब की दुकान शामिल है. सभी दुकानों से सरकार को कुल आय वर्ष में ५ करोड़, ४९ लाख, ६ हजार ९८० रुपये होगा. मासिक यह आवक ४९ लाख, ९५ हजार ६०८ रुपये है. शराब बंदोबस्ती के समय समाहरणालय में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. भारी संख्या में सशस्त्र बल और दंडाधिकारी की तैनाती की गई थी. नीलामी के समय आम लोगों को नियत स्थान से दूर रखा गया था. पूरी कार्रवाई तक समाहरणालय परिसर में गहमागहमी क माहौल देखा गया.

