
होली के मद्देनजर राज्य पुलिस को मदद करेगे रैफ के जवान


जमशेदपुर।
होली के मद्देनजर जमशेदपुर के सुंदरनगर मे स्थापित 106 बटालियन रैफ की चोर कंपनियो को इस बार बिहार के पटना , भागलपुर और झारखंड के हजारीबाग, रांची के अतिसंवेदनशील ईलाको का सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी । इसको लेकर जमशेदपुर के रैफ के चारो कंपनिया को रवाना कर दिया गया है ।
इस सर्दभ मे रैफ 106 बटालियन के कमांडेट पी कुजूर ने बताया कि जमशेदपुर के 106 बटालियन से चार कंपनीयां है । राज्य सरकार के आवेदन पर केन्द्रीय गृह विभाग के आदेश पर सभी चारो कंपनियो मे से दो बिहार के पटना, भागलपुर और दो झारखंड के हजारीबाग और रांची के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होने कहा कि सभी कंपनी होली के मद्देनजर राज्य. पुलिस को अतिसंवेदन शील ईलाको मे विधी व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेगी।
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष बिहार और झारंखड के अतिसंवेदनशील ईलाको मे होली ,दशहरा और रामनवमी के अवसर पर विधी व्यवस्था को देखते हुए राज्य सरकार के निवेदन पर रैफ की तैनाती की जाती है।

