
जमशेदपुर।


राज्य सरकार ने एम जी एम अस्पताल में इलाज मे लापरवाही के कारण मानगो के रहने वाले सुखदेव राम के मौत के मामले मे दो डॉक्टर डॉ एम के सिन्हा और डॉ लक्ष्मण प्रसाद को निलबिंत कर दिया है। इस सबंध में राज्य सरकार के द्वारा देर रात अध्यादेश जारी कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खाध- आपूर्ति मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री व जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयु राय ने दी। इस सबंध में मंत्री सरयू राय ने बताया कि वे इस मामले को लेकर स्वंय राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चन्द्रवंशी से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही से मृत मरीज़ सुखदेव राम के परिजनों को मुआवज़ा देने और दोषियों के ख़िलाफ़ कारवाई करने के बारे में जानकारी हासिल किया और अनुरोध किया कि इस बारे मे उन्होने मुआवज़ा एवं कारवाई के बारे मे जो पत्र उन्हें भेजा है उसपर कारवाई करने और मुआवज़ा देने का निर्णय स्वास्थ्य मंत्री के रुप मे स्वयं लें अथवा उसे निर्णय लेने के लिये अविल्म्ब मुख्यमंत्री के पास अग्रसारित कर दें।.
इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मुझे बताया कि इस मामले में दोषी एमजीएम के दो चिकित्सकों पर कारवाई करते हुये उन्हें निलंबित कर दिया है. पीड़ित परिवार को मुआवज़ा निर्धारित करने की कारवाई शुरू हो गयी है. यदि मुआवज़ा की राशि स्वास्थ्य विभाग के अधिकार क्षेत्र से बाहर होगी तो वे यह मामला अनुमोदन के साथ मुख्यमंत्री के पास अग्रसारित कर देंगे। उन्होने कहा कि इस बारे मे कल अपर मुख्य सचिव को भी मेरे पत्र पर अविलम्ब निर्णय लेने का निर्देश दिया है और कहा है कि स्वास्थ्य विभाग यदि इसमे सक्षम नही है तो संचिका वस्तुस्थिति के विवरण सहित निर्र्णय के लिये मुख्यमंत्री के पास भेज दे. वे ख़ुद इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे.। मुख्यमंत्री स्तर से एक सप्ताह के भीतर सकारात्मक निर्णयनही होता है तो मैं यह मामला विहित तरीक़ा से उपभोक्त अदालत के हवाले करुंगा ताकि इसमे न्यायोचित निर्णयहो. ऐसी स्थिति में अदालत के आदशानुसार सरकार को मुआवज़ा देना पड़ेगा कारण कि मरीज़ की मौत सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से हुई है जिसे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जाँच समितियों ने जांचोपरांत साबित किया है। मंत्री ने कहा कि इस मामले में
स्वास्थ्य मंत्री ने भी और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने भी मुझे आश्वस्त किया है कि वे इस मामले का शीघ्र निष्पादन करेंगे और वस्तुस्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत करायेंगे ताकि मृतक परिवार को समुचित न्याय मिल सके. चुकि यह मामला मेरे विधान सभा क्षेत्र का है इसलिये वे मृतक परिवार को क्षतिपूर्ति दिलाने और दोषियों को दंड दिलाने की हरसम्भव कारवाई करेंगे. ज़रूरत पड़ी तो पीड़ित परिवार के हक़ में उपभोक्ता अदालत का दरवाज़ा खटखटायेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलायेंगे।
उल्लेखनीय है एम जी एम अस्पताल में डॉक्टरो की लापरवाही के वजह से मानगो के सुखदेव राम के मौत के मामले में डाक्टरो पर कार्रवाई नही होने से नाराज और मुआवजा की मांग की मांग को लेकर मृतक सुखदेव राम के परिजन दो दिन से अस्पताल परिसर में अनशन पर बैठ गए थे। इस मामले में जमशेदपुर (पश्चिम) विधायक सह झारखण्ड सरकार के मंत्री सरयू राय काफी गंभीरता से लिया है और उनकी पहल पर जिला प्रशासन के द्रारा आश्वसन के बाद अनशन समाप्त कराया गया।
गौरतलब है कि बीते 19 नवबंर को पूर्व एम जी एम अस्पताल में इलाज के दौरान मानगो के उलीडीह के रहने वाले सुखदेव राम की मौत हो गई। वही मरीज की मौत होने के बाद मृतक के परिजनों के साथ साथ अस्पताल में जमकर हंगाम किया। हंगामे बढता देख जिले के उपायुक्त ने इस मामले मे जांच कमेटी बनाकर कार्रवाई की बात कही थी।

