
जमशेदपुर।


मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह ने मंडल के वरीय अधिकारियो के साथ आज चक्रधरपुर से कांड्रा स्टेशन तक का विंडो ट्रेलिंग निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान बुरुडीह फाटक और WILD मशीन एवं सुवर्णरेखा ब्रिज (मानिकुई कुंनकी के बीच )का भी निरीक्षण अधिकारियों ने किया।
कांड्रा पहुचने पर कांड्रा स्टेशन , स्टाफ कॉलोनी, नवनिर्मित चिड्रेंन पार्क, RPF बैरक का निरिक्षण हुआ एवं चल रहे सिविल कार्य की प्रगति को देखा गया और कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।
कांड्रा स्टेशन से टाटा स्टेशन तक का विंडो ट्रेलिंग निरिक्षण और साथ ही टाटा स्टेशन का भी निरिक्षण किया गया। सेकण्ड एंट्री जाने वाले PATHWAY के किनारे बन रहे पार्क का निरिक्षण किया गया और पार्क को और दर्शनीय बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
टाटानगर स्टेशन के निरिक्षण क दौरान यात्री सुविधा संबंधी चल रहे सिविल कार्यो का समीक्षा की गयी ।
टाटा से सिनी का विंडो ट्रेलिंग एवं सिनी स्टेशन स्टाफ कॉलोनी और हेल्थ यूनिट , सिनी का निरिक्षण किया गया

