
जमशेदपुऱ।
बहारागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मोहाली गांव के समीप NH-33 पर दो ट्रको के बीच हुए सीधी टक्कर में एक महिला कांस्टबेल सहित दो CRPF के जवान घायल हो गए। घायलो को स्थानिय ग्रामीणो के सहयोग से सभी को बहारागोड़ा स्थित स्वास्थय केन्द्र ले जाया गया है। जहां प्राथमिक ईलाज के बाद सभी को जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल भेज दिया गया है।

वही घटना की पृष्ठि बहारागोड़ा थाना प्रभारी ने भी की है। उन्होने कहा कि इस घटना में महिला कांस्टबेल सहित दो CRPF के जवान घायल हो गए है। उन्होने कहा कि सी आर पी एफ के तीन वाहन बंगाल के सालबनी से रांची जा रही थी । जिसमे बहारागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मोहाली गांव के समीप सी आर पी एफ (WB01GB-0332) सामने से आ रहे ट्रक (AP05TE-0779) से टक्कर हो गई है। उन्होने कहा कि ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

