
जमशेदपुर।


लोक आस्था का महापर्व उदयीमान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ समाप्त हो गया। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में राज्य के मुख्यमंत्री ने सपरिवार भगवन भास्कर को अर्घ्य दिया।
चार दिनों के उपवास व पूजा अर्चना के बाद उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया। शहर के विभिन्न नदी घाटों में इस दौरान व्रतधारियों तथा श्रद्धालुओं ने उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। शहर ने प्रसिद्ध सिदगोड़ा स्थित सूर्यमंदिर मे छठ घाट पर उदयीमान भास्कर को राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार अर्घ्य दिया, इस दौरान यहाँ की छठा देखते ही बन रही थी , व्रतधारियों ने हाथों में पूजा के सुप लेकर भगवान को अर्घ्य दिया, मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर राज्य के खुशहाली की कामना की।

