
जमशेदपुर।
मुख्यमंत्री ऱघुवर दास ने शुक्रवार को अपने जमशेदपुर स्थित एग्रिको स्थित आवास में होली खेली।काफी संख्या मे शहर वासी उनके आवास पहुंचे और उन्हे रंलगुलाल लगाकर शुभकामना दी .मुख्यमंत्री ऱघुवर दास ने राज्यवासियो को होली की शुभकाममाए दी है। उन्होने कहा कि इस होली के इस पावन पर्व पर भेदभाव मिटाकर,अपने जीवन में प्रेम व सद्धभाव का रंग घोले। उन्होने कहा कि हमारे अंदर जो बुराई है जो राज्य में बुराई है उन बुराईयो को होलीका दहन के खत्म कर दे और नई झारखंड, नया परिवार और नया समाज बनाने का संकल्प ले। उन्होने कहा कि हमे अच्छाई मार्ग पर चले। उन्होने कहा कि होली का पर्व रंगो का पर्व है ये पर्व हमे प्रेम करना सिखाता है। हमारा जिससे भी मनमुटाव है उसे भुलाकार गले लगाए। उन्होने कहा कि ये पर्व मेल जोल का , वापसी भाईचारा का है। उन्होने कहा कि पर्व मनाए लेकिन ऐसा कोई काम न करे जिससे दुसरे धर्म या सम्प्रदाय को दिक्कत हो। वही सी एम आवास के पीछे विशाल पंडाल बनाया गया था। वहा पर फगुवा टोली के द्वारा फगुवा के गीत हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी झाल बजाया। इसके बाद वे एक जगह वे बैठ गए। लाईन लगाकर लोगो ने उन्हे रंग गुलाल लगाकर बधाईया और शुभकामना दी। वही पंडाल में खाने की भी व्यवस्था की गई थी।

