
जमशेदपुर। इस्ट सिंहभूम स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से आगामी 6 वं 7 जून को राष्ट्रीय उच्च पथ 33 डांगा स्थित 7वीं जूनियर झारखंड तैराकी चैपिंयनशिप का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन डीपी इंटरनेशनल स्वीमिंग एकेडमी में किया जायेगा। इस बाबत बिष्टुपुर स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता में पत्राकारों को जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबालक सिंह ने बताया कि तैयारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ताकि झारखंड से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तैराक को तैयार किया जा सके। उन्होंने बताया कि चार ग्रुप में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 9 वर्ष से लेकर 17 वर्ष के बच्चे एवं बच्चियां भाग ले सकती है। कार्यक्रम का उदघाटन एमएन सिन्हा ;आईएएसद्ध के द्वारा किया जायेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण एसपी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को आमंत्रित किया गया है। श्री सिंह ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार को खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करनी चाहिए।



