Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-495वें नेत्र शिविर का शुभारंभ
Top Stories

जमशेदपुर-495वें नेत्र शिविर का शुभारंभ

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 7, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। नर सेवा नारायण सेवा है, इस संस्था से जुड़े लोगों ने इस मर्म को जाना है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम ने जो कार्य किये हैं, उसका नाम आज पूरे देश भर में होना चाहिए, ऐसी शायद ही कोई संस्था नहीं होगी, जिसने प्रयास कर 50 हजार लोगों को निशुल्क आंखों की रौशनी प्रदान की होगी, ऐसा करना ही अपने आप में एक कीर्तिमान है। उक्त विचार टाटा पिगमेन्टस के सहायक महाप्रबंधक श्री व्ही. नटराजन ने यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में स्व. के. के. सिंह के पुण्य स्मृति में आयोजित 495वें नेत्र ज्योति महायज्ञ के उद्धाटन के अवसर पर व्यक्त किया। उन्होने कहा कि टाटा पिगमेन्टस हमेशा ऐसे कार्यों में सहयोग करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। इससे पूर्व स्व. के. के. सिंह के पुण्य स्मृति में आयोजित हो रहे 495वें नेत्र शिविर का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया, जिसमें स्व. के. के. सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला सिंह, उनके पुत्र विकाश सिंह, समाजसेवी रमेश कुमार अग्रवाल, नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए जाने माने समाजसेवी रमेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाईटी ने जो काम किया है, उसकी कोई तुलना नहीं है। इसकी ऐसी टीम बनी है, जो हर समय एक अच्छे कार्य को पूरा करने की सोच रखती है। इस अवसर पर उपस्थित इस नेत्र ज्योति यज्ञ के संयोजक श्री विकाश सिंह ने कहा कि हमारा शहर अच्छा यहां की सड़कों, सुन्दर पार्को और खूबसूरत मकानों से ही नहीं है, बल्कि यहां के लोगों में दूसरों के प्रति अच्छा करने की ऐसी भावना है, जिससे यह शहर सबसे सुन्दर और खूबसूरत है, उन्होने कहा कि आज यहां जो कुछ भी हो रहा है, उसमें एक पूरी टीम भावना है, जहां चिकित्सक अपना पूरा योगदान देने के तत्पर है, वहीं कार्यकर्ता भी उसी तन्मयता से लगे हैं, समाजसेवा से जुड़े लोगों अपने सामर्थ्य का काम कर रहे हैं, यानि सभी कोई एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए इस शहर में जुड़े हैं। इस अवसर पर जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह ने आए हुए नेत्र रोगियों को अपनी शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि नेत्र रोगियों को बढ़ता विश्वास ही हमारी ताकत है, आज उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार से लोग यहां इस समय आकर अपने आंखों का ऑपरेशन करवाते हैं, यह इस नेत्र शिविर की गुणवत्ता को दर्शाता है और इसकी विश्वसनीयता को बढ़ाता है। यहां सब कुछ निशुल्क है लेकिन चिकित्सा मामले में कोई समझौता नहीं, और जहां सेवा भावना होती है, वहां ईश्वर का आशीर्वाद भी होता है। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष श्री बालमुकुन्द गोयल ने किया, वहीं रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा संचालित गतिविधियों के सम्बन्ध में रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि आज यहां चार दिवसीय नेत्र शिविर में मुख्य फोकस अधिक से अधिक नेत्र रोगियों के आंखों को फिर से दुनिया दिखाना है, उन्होने कहा कि दो दिन 6 एवं 7 जनवरी को जांच होगी तथा 7 एवं 8 जनवरी को छह चिकित्सकों द्वारा लगातार ऑपरेशन किया जायेगा। इस कार्यक्रम का संचालन पत्रकार श्री रतन जोशी ने करते हुए, इस नेत्र ज्योति महायज्ञ के विषय में जानकारी दिया तथा शिविर संयोजक परिवार के प्रति अपने उद्गार रखते हुए स्व. के. के. सिंह जी जो कि रेड क्रॉस के पेट्रन के रूप में रेड क्रॉस के सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहते थें, उसी प्रकार उनकी संतान श्री विकाश सिंह ने भी उनकी राह को चुना है और वे उनके नाम को सामाजिक कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमे श्री विकाश सिंह की माता श्रीमती उर्मिला सिंह का मार्गदर्शन है। कार्यक्रम के अंत में राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के महासचिव श्री सत्यनारायण अग्रवाल ने धऩ्यवाद ज्ञापन किया। आज जांच सत्र के दौरान नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. सुशील बाजोरिया, डॉ. पूनम सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा 1160 मरीजों के आंखों की जांच की गयी, जिसमें से पहले दिन 170 मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। आज के उद्घाटन समारोह में स्व. के. के. सिंह की पुत्र-पुत्रवधु एवं पुत्री उपस्थित थीं, इस अवसर पर समाजसेवी अरुण बांकरेवाल, राजकुमार सिंह, राकेश मिश्र, चन्द्रमोहन सिंह, श्रवण देबुका, नथमल शर्मा, श्रवण काबरा, मनोज कुमार बागड़ी, डीके घोष, डॉ. टी. बी. दत्ता, आशुतोष कुमार पारीक, व्ही. एस. एन. मूर्ति, सुनील अग्रवाल, श्याम सुन्दर भोतिका, यशवन्त सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थें। कल रविवार को नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन समाजसेवी श्री ए. के. श्रीवास्तव, श्री दिलीप गोयल, श्री पी.एन. दास, श्री अरुण बांकरेवाल द्वारा किया जायेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.