
जमशेदपुर।


नार्कोटिस कंट्रोल व्यूरो और जिला पुलिस की टीम मे सयुंक्त रुप से छापामारी कर 147 किलो गांजा के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया।इस सबंध में जानकारी देते हुए सिटी एस पी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस को सुचना मिली कि मानगौ के थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड न-14 के रहने वाले मोहम्मद सहजमान के घर मे गांजा ऱखा गया है। उसी सुचना के आधार पर नार्कोटिंग कंट्रोल व्यूरो टीम और जिला पुलिस की टीम मिलकर मोहम्मद सहजमान के घर मे छापामारी की।छापामारी के दौरान मोहम्मद सहजमान के घर से करीब 68 किलो गांजा बरामद किया गया। उसके बाद जवाहरनगर के ही मोहम्मद सज्जाद के घर से करीब 79 किलो गांजा की बरामदगी हुई है। एस पी ने कहा कि मोहम्मद सहजमान और मोहम्मद सज्जाद जेल भेज दिया गया है।कुल मिलाकर दोनो के पास से 147 किलो गांजा की बरामदगी हुई है।

