
.


जमशेदपुर।
शहर के मिनी बस और ऑटो के हड़ताल की 8 अक्टुबर की घोषणा पर ऑटो चालक दो गुट मे बंट गए है। जहां एक गुट इस हड़ताल को सफल बनाने मे लगा है । वही दुसरे गुट ने इस हड़ताल से अपने आप को अलग ऱखने का फैसला लिया है।वही हड़ताल से अलग रहने वाले टेपो चालक संध इस मामले को लेकर उपायूक्त से मुलाकात की है ।और उन्होने उपायुक्त के द्वारा स्टेण्ड की बंदोबस्ती को सही ठहराया । इस सबंध मे टेपो चालक संघ के अध्यक्ष पवन पाण्डेय ने कहा कि हमारी कमेटी के द्वारा टेपो स्टेण्ड की बंदोबस्ती की मांग की गई थी। जिसे जिला प्रशासन ने मान लिया और टेपो और बस स्टेण्ड की जिला प्रशासन के द्वारा बंदोबस्ती कर दी गई । इसके लिए वे सभी प्रशासन का धन्यवाद करते है । उन्होने कहा कि 8 अक्टुबर को शहर के बस और ऑटो के हड़ताल का विरोध करते है। उन्होने प्रशासन से मांग की है कि उनके संघटन के द्वारा ऑटो का परिचालन किया जाएगा।प्रशासन के द्वारा कल चलने वाले ऑटो की सुरक्षा प्रदान करे.।

