
तीन दिनें तक चलनेवाले इस प्रदर्शनी में कुल 20 स्टॉल लगाए गये हैं


संवाददाता
जमशेदपुरः बारीडीह स्थित कम्युनिटी सेंटर में शहर की महिलाओं द्वारा अपनी कलाओं के प्रदर्शन के लिए टाट स्टील अर्बन सर्विसेज व स्वयंसेवी संस्था कारिगर द्वारा प्रदर्शनी सह बिक्री केन्द्र का उद्घाटन किया गया. इस प्रदर्शनी में कुल बीस स्टॉल लगाये गये हैं. इस संबंध में संस्थान की संचालिका मंजू मिश्रा ने बताया कि कुटीर उद्योग से जुड़ी जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी लगायी गयी है. जिसमें टाट स्टील अर्बन सर्विसेज सहयोग कर रही है.

