
जमशेदपुर।


जिला के पोटका प्रखंड के दीगर मारा मध्य विधालय में १० फीट का अजगर आ जाने से का मामला प्रकाश मे आया है।वही स्कूल में अजगर निकलने के कारण बच्चो में दशहत का माहौल व्याप्त हैं।
बताया जा रहा है की स्कुल के बगल में एक पहाड़ है जो इस पहाड़ से अजगर सांप अचानक निकल कर स्कुल परिसर में घुस गया । वहीं स्कूल परिसर मे अजगर सांप को देख बच्चे डरने लगे । अजगर देख स्कुल छोड़ बच्चो ने भागना शुरु कर दिया । बच्चे तो क्या शिक्षक ने स्कूल छोड़ भाग खड़े हुए। जब ग्रामीण को यह सुचना मिली कि स्कूल में अजगर सांप आया है तो देखते ही देखते ग्रामीणों के भीड़ भी जुट गई. उसके बाद स्थानिय ग्रामीणो की मदद से उसे पकड़ा गया और जंगल मे फेक आया।

