
जमशेदपुर।


शहर के निजी स्कूलो मे बस सेवा शुरु करने को लेकर जमशेदपुर अभिभावक संध के सदस्यो ने उपायूक्त कार्यलय के समीप एक दिवसीय भूख ह़ड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया।वही इस मामले को लेकर उपायूक्त को एक ज्ञापन सौपा गया । इस सदर्भ में अभिभावक संध के अघ्यक्ष डॉ उमेश खा ने कहा कि शहर मे सी बी एस ई के 35 स्कूल और आई सी एस सी के 25 स्कूल है इन स्कूलो मे पढ़नेवाले बच्चे असुरक्षित ढंग निजी वाहनो से स्कूल से घर आना जाना करते है। इस कारण शहर मे कई स्कुली बच्चे दुर्घटना का शिकार हो कर मौत के मुंह में जा चुके है । उन्होने कहा कि वे उपायुक्त ने इस मामले को लेकर काफी प्रमुखता से लिया था। उनके आदेश के बाद जिला के शिक्षा अधिक्षक के कार्यलय़ ने शहर के सारे स्कूलो के प्रार्चायो की एक बैठक भी किया गया था.। जिसमे यह निर्णय लिया गया था कि सभी स्कूलो अपने अपने स्कूलो से बच्चो को लाने जाने के लिए बस की व्यवस्था करे ।लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा उस आदेश के दिए दो माह बीत चुका है लेकिन इस मामले मे अभी तक कोई भी स्कुल ने कदम नही उठाये है। उन्होने कहा कि इस एक दिवसीय भुख ह़ड़ताल के माध्यम से जिला प्रशासन से यह मांग करते है कि शहर मे चलने वाले सारे निजी स्कूलो मे आदेश दे कि वे अपने स्कूलो के बच्चो के घर से आने जाने के लिए बस की व्यवस्था करे ताकि सभी बच्चो के जान माल सुरक्षित रहे । अगर इस मामले मे जिला प्रशासन जल्द कोई हस्तक्षेप नही करती है तो जमशेदपुर अभिभावक संध इस मामले को लेकर जोरदार अंदोलन करेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर होगी।

