
चिटफंड से ठगी के ताबड़तोड़ दर्ज़ हो रहे है मामले


जमशेदपुर।
कम समय मे अधिक मुनाफा का लालच का लोभ देकर क्षेत्र मे नित नए नए नन बेंकिंग चिटफंड कंपनियो द्वारा अपना कार्यालय खोल कर लोगो का करोड़ो निवेश कराकर इन कंपनियो द्वारा रातो रात कार्यालय बंद कर करोड़ो का ठगी किया जा रहा है , खासकर घाटशिला अनुमंडल मे बड़ी संख्या मे नन बेंकिंग कंपनियो द्वारा गरीब निवेशको का करोड़ो डुबोया गया है कुछ मामलो को छोड़कर अधिकतर मामलो मे अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई है जिसका खामियाजा भोले भाले निवेशक भुगत रहे है ।
मंगलवार को राखा कॉपर निवाशी रंजना देवी ने भविश्वा डेव्लोपर एंड रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड के प्रोमोटर कुम ब्रांच मेनेजर तेतुलडांगा निवाशी सूर्यनरायन दुबे , कोलकाता निवाशी कंपनी के मेनेजिंग डाइरेक्टर आलोक कुमार पुई , डाइरेक्टर अजित कुमार सील , एजेंट लक्ष्मी देवी पर ठगी एवं धोखाघड़ी का आरोप लगाते हुए इन चारो पर घाटशिला न्यायालय मे शिकायतवाद संख्या 111/2015 धारा 406, 418 , 420 , 467 , 468 , 471 , 506 , 120 ( बी ) , आईपीसी के अंतर्गत दर्ज़ कराई है , इनके वकील मनोरंजन भकत ने बताया की जादूगोड़ा मोड़ मे नन बेंकिंग कंपनी का कार्यालय था और उसका बार्च मेनेजर एवं प्रोमोटर सूर्य नारायण दुबे था एवं उन्होने अपने सहयोगीयो के साथ मिलकर 1 लाख पाँच हज़ार का ठगी रंजना देवी से कर लिया है एवं अभी पैसा वापस करने से इंकार कर रहा है जिसके कारण मेरी मुवक्किल शारीरिक एवं मानसिक परेशानी से गुजर रही है ।
यहाँ बता दे की सुरायनरायन दुबे पर राखा कॉपर निवाशी गौर हरी महतो ने एवं भगवानी देवी ने लाखो का ठगी का शिकायत न्यायालय एवं थाना मे किया है ।

