
जमशेदपुर।


मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास अपने आवास से प्रस्थान कर अपने विधान सभा क्षेत्र एवं शहर का भ्रमण किये, भ्रमण से वापसी के बाद अपने आवास पर जन समस्या की सुनवाई की गयी।
पुनः अपराहन 3.15 बजे माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास द्वारा बागुनहातू दुर्गा पुजा मैदान में आयोजित कार्यक्रम प्रधानमंत्राी सुरक्षा बीमा योजना के तहत रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर इस कार्यक्रम में आये हुए महिलाओं से रखी बंधवाए तथा सभी महिलाओं को उपहार स्वरुप प्रधानमंत्राी सुरक्षा बीमा योजना का परची दिए। इस कार्यक्रम के माध्यम से 8000 महिलाओं का सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कराया गया है, तथा बतलाया गया की जिसका भी बीमा कराया गया है उन सभी के बीमा का रिनवल भी सीधे हमारे एकाउन्ट से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारी तीन बहनें हैं, तीनों मुझ से बड़ी हैं तथा आज मैं जो भी हूॅ वहाॅ तक पहुचने में मेरी बहनों को काफी योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि मैं एक गरीब परीवार का बेटा हूॅ इसलिए गरीबी क्या होती है मैं उसे अच्छी तरह से जानता हूॅ, इसलिए आज सरकारी स्तर पर जो भी योजना बनती है उसमें मैं गरीबों का पुरा पुरा खयाल रखने का प्रयत्न करता हूॅ। मेरा हर कार्य गरीबों से जुड़ा होता हैं, इसलिए वित वर्ष 2016 -017 गरीब जनता एवं आम लोगों का बजट होगा।
उन्होंने कहा कि जिला एवं प्रखण्ड स्तर पर महिला आयोग का गठन किया जाएगा, जिससे की छोटी छोटी घरेलु समस्या का समाधन जल्द से जल्द किया जा सके तथा ग्रामिण क्षेत्रों में अंधविश्वास के कारण महिलाओं की हो रही हत्या को जागरुकता ला कर रोका जा सके।
उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि मुद्रा बैंक के माध्यम से आम लोग जो रोजगार करना चाहते हैं, उन सभी को 5 से 10 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कि लोग अपना स्वय का रोजगार कर सकें। सरकार सभी लोगों को तो नौकरी नही दे सकती है इसलिए आप सभी समूह बनाकर इस आने वाले योजना का लाभ अवश्य उठाएं, इसमें मेरा पुरा सहयोग रहेगा। अंत में सभी को इस कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद दिये।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारीगण, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में आम लोग पहुचे हुए थे।

