
मामला गोविंदपुर की युवती से राहुल लॉज मे दुष्कर्म का


जमशेदपुर.
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के चर्चित राहुल लॉज एवं होटल मे सिटी एसपी चन्दन झा के दिशा निर्देश पर गोविंदपुर पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल किया गया और होटल के मेनजर एवं मालिक से पूछताछ किया गया जांच टिम मे एएसआई एसएन राम एवं अमरेन्द्र कुमार शामिल थे ।एवं उनके साथ पीढ़िता और उनके नाना थे ।
जानकारी के अनुसार गोविंदपुर की युवती ने गोविंदपुर थाना मे लिखित शिकायत करते हुए गोविंदपुर के ही युवक पर बहला फुसलाकर जादूगोड़ा के राहुल होटल मे दुष्कर्म एवं अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज़ करवाया था जिसके बाद पूरे मामले मे संगयान लेते हुए सिटी एसपी चन्दन झा के द्वारा जांच अधिकारी को पूरे मामले मे विशेष जांच का आदेश दिया था जिसमे होटल के किस कमरे को किस नाम से बूक कराया गया था एवं होटल के मालिक मेनजर एवं वेटर से पूछताछ के लिए कहा गया था जिसके आलोक मे गोविंदपुर पुलिस ने होटल मे जांच पड़ताल किया एवं पूछताछ किया ।
जांच टिम के अधिकारी ने कहा की हमने होटल के मालिक एवं मेनेजर से पूछताछ किया लेकिन इस संबंध मे कोई जानकारी नहीं मिली एवं उनके होटल मालिक द्वारा दिखाये गए रेजिस्टर मे भी कोई नाम अंकित नहीं था ।
वहीं जादूगोड़ा मे राहुल होटल मे छापेमारी की खबर जंगल मे आग की तरह फ़ेल गयी यहाँ बताना बहुत जरूरी है की जादूगोड़ा के राहुल होटल मे अनेतिक काम को लेकर लगातार सामाजिक कार्यकर्ताओ ने आवाज उठाई है एवं आसपास के ग्रामीणो का कहना है की राहुल लॉज मे रोजाना चार पाँच जोड़े युवा युवतियो का जमशेदपुर एवं आसपास से आते है और घंटे दो घंटे बिताकर वापस चले जाते है , इसकी पुष्टि आज भी हुई जब गोविंदपुर पुलिस के छापेमारी का हल्ला होते ही लॉज से चार पाँच युवक युवतियो का जोड़ा भाग खड़ा हुआ एवं आसपास के लोगो ने बताया की हमने जब जोड़ो को भागते हुए देखा तो सोचा की आज राहुल होटल मे जमशेदपुर की पुलिस टिम ने छापेमारी किया है जिसके कारण जोड़े भाग रहे है ।

