
जमशेदपुर।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर लोक-कल्याण को समर्पित प्रतिनिधि संस्था ‘लोक समर्पण’ ने ललित दास की अध्यक्षता में शुक्रवार को लक्ष्मी नगर के शादी मंडप हॉल, छठ घाट, लक्ष्मीनगर में समारोहपूर्वक स्वामी विवेकानंद को याद किया। कार्यक्रम के पहले सत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर और अंतिम सत्र में युवा जागृति समारोह का आयोजन किया गया। शिविर से बस्ती और आसपास के क्षेत्रों के 1100 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनकी जांच की। मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गयी। इसके अलावा, बस्ती के लोगों के बीच 400 कंबलों का वितरण किया गया।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर लोक-कल्याण को समर्पित प्रतिनिधि संस्था ‘लोक समर्पण’ ने ललित दास की अध्यक्षता में शुक्रवार को लक्ष्मी नगर के शादी मंडप हॉल, छठ घाट, लक्ष्मीनगर में समारोहपूर्वक स्वामी विवेकानंद को याद किया। कार्यक्रम के पहले सत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर और अंतिम सत्र में युवा जागृति समारोह का आयोजन किया गया। शिविर से बस्ती और आसपास के क्षेत्रों के 1100 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनकी जांच की। मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गयी। इसके अलावा, बस्ती के लोगों के बीच 400 कंबलों का वितरण किया गया।
युवा जागृति समारोह में आमंत्रित अतिथियों ने ‘लोक समर्पण’ के कार्यों की सरहना करते हुए युवाओं को समाज के निर्माण में बढ़-चढ़ कर योगदान देने का आह्वान किया।
जिला उपायुक्त श्री अमित कुमार ने युवा जागृति समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अनूप टी मैथ्यू मुख्य अतिथि, अपर जिला उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा मुख्य वक्ता, सिविल सर्जन श्री महेश्वर प्रसाद, समाजसेवी श्री बोधनवाला और झारखंड राज्य परिवहन प्राधिकार के सदस्य श्री रामबाबू तिवारी विशिष्ट आतिथि तथा श्रीमती अनीता शर्मा वक्ता के रूप में मंचासीन थे।
अपने उद्घाटन भाषण में श्री अमित कुमार ने कि ‘लोक समर्पण’ ने स्वामी विवेकानंदजी के पदचिन्हों पर चलते हुए सामाजिक सरोकार और सकारात्मक हस्तक्षेप के माध्यम से अपनी एक विशेष पहचान बनायी है। हमारा उद्देश्य युवा शक्ति को देश के कल्याण और विकास से जोड़ना है। आज इस विशेष अवसर झारखंड सरकार ने 27 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर इतिहास रचा है। इसमें 7 हजार युवा जमशेदपुर से हैं। मोमेंटम झारखंड के माध्यम से सरकार ने निवेश का द्वार खोल दिया है, ताकि हुनरमंद युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके। पहले हमलोग युवाओं को केवल कौशल प्रदान करते थे, लेकिन अब हम हुनरमंद युवाओं को रोजगार से भी जोड़ने का काम कर रहे हैं। युवा ललित दास के नेतृत्व में ‘लोक समर्पण’ ने समाज सेवा का जो बीड़ा उठाया है, वह निश्चित रूप से अन्य युवाओं को प्रेरित करेगा।
श्री ललित दास ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि समाज के उत्थान में सभी को योगदान देना चाहिए। अपना भला सोचने बजाय किसी ने किसी रूप में समाज को वापस देना चाहिए। हमारा भी प्रयास रहता है कि हम किसी न किसी बहाने समाज के वंचित तबके तक वैसी सुविधाएं पहुंचायें, जिससे वे आम तौर नहीं हासिल कर पाते हैं। इसी प्रकार की पहल में चिकित्सा शिविर भी एक है, जिसका हम समय-समय पर आयोजन करते हैं। लोक समर्पण अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के वंचित और गरीब लोगों तक सेवाएं पहुंचा रही है। आज के इस विशेष दिवस पर मैं युवाओं से समाज की सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं। स्वामी विवेकानंद युवाओं से यही चाहते थे।
श्री मैथ्यू ने कहा कि मानव की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। सभी धर्मों के राह और उद्देश्य एक ही हैं। लोक समर्पण स्वामी विवेकानंदजी के आदर्शो के अनुसार काम कर रही है। डॉ महेश्वर प्रसाद ने लोक समर्पण के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारा काम आसान कर रही है और उन स्थानों तक पहुंचा रही है, जहां हम अक्सर नहीं पहुंच पाते हैं। श्री सौरभ सिन्हा ने कहा कि लोक समर्पण विवेकानंदजी के विचारों को ही लेकर आगे बढ़ रही है। श्री रामबाबू तिवारी ने श्री ललित दास में पिता की तरह गरीबों और वंचितों की सेवा का जूनून है।
प्रारंभ में श्रीमती अनीता शर्मा ने स्वामी विवेकानंदजी के जीवन और उनके दर्शन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कल्याणी कबीर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बर्मामाइंस के भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक झा ने किया। कार्यक्रम एवं शिविर के आयोजन में लोक समर्पण की टीम के नीरज कुमार, कुमार, रूपेश साहू, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह, प्रदीप कुमार दुबे, दीपक सिंह, गोलू, सोनू दत्ता, सुभाष मुखी, अमित अग्रवाल, लक्ष्मी ख़िरवाल, सन्नी संघी और देवा, ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

