
जमशेदपुर।


सरायकेला जिला के बाद हाथियों का झुंड का आतंक जमशेदपुर में कायम हो गया है। बुधवार की रात 19 हाथियों के झुंड जमशेदपुर से सटे पाऱडीह स्थित ग्रामीण इलाके पहुंच कर जमकर उत्पात मचाया। इस क्रम में हाथियों ने दो घरों को भी तोड़ दिया। इधर हाथियों के आने की जानकारी पाकर ग्रामीण भी घरों से बाहर निकल आए और अपने बचाव के लिए अपने अपने स्तर से रात रात भर जागकर लगे रहे । वहीं इन हाथियों के झुंड में शामिल हाथियों का एक बच्चा गड्ढे में गिर गया जिसे निकालने के लिए वन विभाग की टीम और ग्रामीण जुटे हुए है। गौरतलब है कि सरायकेला में पिछले कुछ दिनों पूर्व हाथियों के इसी झुंड ने जमकर उत्पात मचाया था और कई घरों को तोड़ने के साथ ही कई लोगों को घायल कर दिया था फिलहाल यह हाथियों का झुंड सरायकेला के कांदरबेड़ा होते हुए अब जमशेदपुर के एनएच 33 स्थित पारडीह की ओर प्रवेश कर चुका है और ग्रामीणों के द्वारा खदेड़े जाने के बाद सभी हाथी आसनबनी के जंगलों में प्रवेश कर गए हैं। फिलहाल ग्रामीण डरे सहमे हुए हैं और रात में जगकर आग जलाकर व पटाखे फोड़ कर हाथियों को भगाने के प्रयास में लगे हुए हैं वहीं वन विभाग की टीम भी हाथियों के झुंड की सूचना पाकर मौके पर पहुंच चुकी हैं और हाथियों को खदेड़ने के प्रयास में लगी हुई है।

