Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-समाधान के आँगन में मेहंदी,हल्दी की रस्म पूरी, पंद्रह जोड़ों का सामूहिक विवाह कल
Top Stories

जमशेदपुर-समाधान के आँगन में मेहंदी,हल्दी की रस्म पूरी, पंद्रह जोड़ों का सामूहिक विवाह कल

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 5, 2017No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

समाधान संस्था के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के तहत मंगलवार शाम सिदगोड़ा टाउन हॉल में पंद्रह कन्याओं के लिए हल्दी मेहंदी की रस्म पूरी की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश पूजन के पश्चात हल्दी मेहंदी की रस्म के साथ संगीत संध्या का भी बेहतरीन आयोजन हुआ । विवाह संस्कार के गीतों के अलावे डीजे और पंजाबी ढोल की धुन पर परिजनों और समाधान के सदस्यों ने ठुमके भी लगाए। इससे पूर्व संगीत संध्या का विधिवत उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सह समाजसेवी श्रीमती रुक्मिणी दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती गार्गी मंजू (प्राचार्या, टेंडर हार्ट सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल, राँची) मौजूद रहीं।

मौके पर गीत-संगीत नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। संगीत संध्या में नृत्य की प्रस्तुति के. निशान डांस अकादमी एवं कीविज़ डांस अकादमी के प्रशिक्षुओं ने विभिन्न गानों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये। शुरुआत गणेश वंदना एवं शिव तांडव स्त्रोत पर रोमांचित करने वाली नृत्य से हुई । इसके उपरांत बॉलीवुड गीत मेहंदी है रचने वाली…, चूड़ी जो खनके हाथों में…, प्रेम रतन धन पायो… के अलावे नागपुरी एवं संथाली भाषाई गानों पर भी प्रस्तुति दी गयी। नृत्य के पश्चात समाधान की ओर से पंजाबी ढोल और डीजे की भी व्यवस्था कराई गई थी। परिणय सूत्र में बंधने जा रही बेटियां और उनके परिजन भी ढोल की धुन पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाएं। वहीं समाधान के सदस्यों ने भी जमकर मस्ती की। वहीं मेहंदी और हल्दी के रस्म अदायगी सम्पन्न होने के बाद अब 15 जोड़ों का सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम बुधवार को टाउन हॉल ग्राउंड में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में इन्होंने दिया योगदान : समाधान के मुख्य-संरक्षक दिनेश कुमार, अध्यक्ष पूनम विग, कुलजीत सदाना, बीना खिरवाल, किरण शॉ, पूनम साहू, दिनेश विग, नर्मदेश्वर सिंह, सुनीता सचदेव,मधु प्रसाद,अंकित आनंद,अमरजीत सिंह राजा, रुचिता छाबड़ा,अंजलि सिंह,अनिता विभार,सरबजीत सिंह भाटिया,गीता वागाडीया समेत अन्य का सराहनीय योगदान दिया।

समारोह में इन कन्याओं के हाथाें में लगी मेहंदी और हल्दी : हल्दी,मेहंदी लगाने की ज़िम्मेदारी …….. एंड टीम ने बखूबी निभाया। इन्होंने सभी पंद्रह युवतियों के हाथों में उनके होने वाले दूल्हे के नाम की मेहंदी रचाई। विवाह पूर्व मेहंदी रचाने वाली पंद्रह कन्याओं में लक्ष्मी शुंडी, पूजा चंद्रा, सरिता तुबिद, ज्योति हेंब्रम, आरती साहू, सुकूमणि कुमारी, सुनीता सिंह, सरिता बारी, सुशीला हो, नंदिनी राव, बबिता लांगुरी, सुकमती कुमारी, संगीत जोडा, फूलमती करवा एवं पूजा कुमारी शामिल हैं।

*दहेज़ प्रथा के विरुद्ध एक सार्थक प्रयास है समाधान का सामूहिक विवाह : रुक्मणि देवी*

सामूहिक विवाह का आयोजन ‘समाधान’ द्वारा समाजहित में सार्थक सोच और अंगद कदम है। किसी कमज़ोर, असहाय अथवा जरूरतमंद परिवार की कन्या के विवाह संपन्न कराने से बढ़कर पुनीत कार्य कुछ और नहीं हो सकता। सामूहिक विवाह सम्मेलन को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए सीएम रघुवर दास की धर्मपत्नी श्रीमती रुक्मिणी दास ने समाज के आमजनों से दहेज़ प्रथा और ख़र्चीली शादियों के विरुद्ध आगे आने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि दहेज़ की कुरीतियों के कारण कई निर्धन परिवार के बेटियों के हाथ पीले नहीं हो पातें। पिता लड़के पक्ष के महंगी और ऊंचे दहेज़ के माँग पूरी करने के चक्कर मे अपने घर-जायदाद तक गिरवी रख देते हैं। इसे बदलने की ज़रूरत है।

ख़र्चीली शादियां हमें दरिद्र एयर बेईमान बनाती हैं : गार्गी मंजू*

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद राँची स्थित टेंडर हार्ट सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल की प्राचार्या मंजू गार्गी ने कहा कि ख़र्चीली शादियां हमें दरिद्र और बेईमान बनाती हैं। समाधान के प्रयास को नमन है। कहा कि दहेज़ रूपी अंधकार के विरुद्ध समाधान का जुगनू सरीखा प्रयास है सामूहिक विवाह।

कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में संस्था की अध्यक्ष पूनम विग में कहा की बेटियां दो कुलों का हित करने वाली होती हैं। इन्हें ‘द्वेहिता’ कहकर उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कई बेटियों के माँ-पिता आज उनके बीच नहीं हैं, ऐसे बेटियों के लिए अभिभवक के रूप में हर समय समाधान का सहयोग मिलता रहेगा।

*झूठे सामर्थ्य प्रदर्शन से बेहतर है कि भविष्य को देखें : दिनेश कुमार*

समाधान के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की झूठे सामर्थ्य प्रदर्शन से बेहतर है कि दहेज़ में दिए जाने वाली राशियों को वैवाहिक जोड़ों के भविष्य को देखते हुए संरक्षित किये जायें।  उन्होंने सभी बेटियों को कन्यादान योजना राशि से लाभांवित करने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री आदरणीय रघुवर दास के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कन्यादान के लिए आगे आए लोग*

सामूहिक विवाह में एक युवती के कन्यादान के लिए जुगसलाई निवासी व्यवसायी राम अवतार गुलाटी आगे आए हैं। झींकपानी निवासी बबिता लांगुरी का कन्यादान समाधान के मंडप में श्री गुलाटी के हाथों किया जाएगा। मालूम हो कि उक्त युवती के पिता नहीं हैं।

*….. जब सभी के आँखें हो गयी नम*

सामूहिक मेहँदी और हल्दी रचने का ख़ुशनुमा मौका एकबाग़री थम गया। वैवाहिक बंधन में बंधने जा रही बेटियों से साथ हीं समाधान के सदस्य,  परिजन और मौजूद लगभग सभी के आंखों में आँसू आ गए। यहाँ परिणय सूत्र में बंधने जा रही तीन बेटियाँ ( सुशीला हो, संगीता जोड़ा मुंडा एवं फूलमती कारवां ) अपने स्वर्गीय पिता को याद करते हुए फफककर रो पड़ीं। यह पल आत्मविभोर और झकझोरकर रख देने वाला था। सबों ने कहा कि आज अगर पापा होतें, तो वे भी अपनी लाडली की शादी में बहुत ख़ुश होतें। ज्ञातव्य हो कि फूलमती कारवां के माँ-पिता दोनों ही नहीं है। कई वर्ष पूर्व इनका निधन हो गया था। इस बात की जानकारी जब समाधान की अध्यक्षा पूनम विग में अपने संबोधन में दिया, तो कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग अपने आँसुओं पर नियंत्रण न रख सकें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथियों ने मेहंदी रचा रही बेटियों से मिलकर विवाह एवं सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशिष और शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम का संचालन उद्घोषके पूजा पॉल ने किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: परसुडीह, बागबेड़ा और जुगसलाई की सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: परसुडीह, बागबेड़ा और जुगसलाई में सक्रिय आपराधिक गिरोह पुलिस के रडार पर, फायरिंग मामलों की सिटी एसपी ने की समीक्षा

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: खड़खाई चेकपोस्ट पहुंचे SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब, वाहनों की सघन जांच और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.