
जमशेदपुर।


बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित साकची – बिष्टुपुर पथ के गरमनाला के पास सोमवार के दोपहर में ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की मौत हो गई। वही ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक वही छोड़ फऱार हो गया। मृतक की पहचान साकची के रिफ्युजी कॉलोनी के रहने वाले सोनु के रुप में की गई है। वही पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेजवा दिया है। वही पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने ले गई। और मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि मृतक युवक सोनु टाटानगर स्टेशन में पार्सल एजेंट का काम करता था। वह अपने काम से बिष्टुपुर बाजार की ओर जा रहा था। साकची से बिष्टुपुर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।वही पुलिस नें घटना कि सूचना परिवार के लोगो को दी गई।

