
जमशेदपुरः आदित्यपुर नगर परिषद् के अध्यक्ष कुछ पार्षदों व शुलभ इंटरनेशनल के पदाधिकारियों द्वारा बगैर आवास बोर्ड की अनुमति के शौचालय हेतु जमीन का शिलान्यास किए जाने को अवैध करार दोते हुए भाजपा सरायकेला – खरसावां जिला के मंत्री सतीश शर्मा ने आवास बोर्ड व नगर परिषद् के वरीय पदाधिकारियों को लिखित शिकायत करते हुए अविलंब खारिज करने की मांग की है. श्री शर्मा ने कहा कि जव टाउन हाल के लिये आवास बोर्ड द्वारा एनओसी नहीं दिया गया तो किस आधार पर शौचालय के लिये आदेश पारित किया गया. श्री शर्मा ने इसे आवास बोर्ड के जमीन का अतिक्रमण करार देते हुए आवास बोर्ड से रोक लगाने की मांग की है.



