
जमशेदपुर.


पुर्वी सिहभुम के सरकारी स्कूलो मे काम कर रहे शिक्षको का स्थांतरण एक बार फिर टल गया है.और इस बार टलने का कारण बताया जा रहा है कि सरकार के मानव संसाघन विभाग के द्वारा इसके लिए नियमावली बनाई जा रही है.नियमावाली बनने के बाद ही सभी सरकारी शिक्षको का स्थातरण होगा।इस बात की पृष्ठि जिला शिक्षा-अघीक्षक इन्द्रु भुषण ने भी की हैं।
मालुम हो कि पुर्वी सिहभुम जिला मे कई वर्षो से शिक्षको का स्थातंरण नही हुआ है.शहरी क्षेत्र वाले शिक्षक किसी भी तरह ग्रामीण क्षेत्र नही जाना चाह रहे है.वही ग्रामीण क्षेत्रो के शिक्षक कई साल ग्रामीण क्षेत्र गुजारने का बात कह कर स्थांतरण की मांग कर रहे है।उसी को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षको के स्थातरण के लिए सुची तैयारी कर लिया गया था और शनिवार को इस सुची पर उपायुक्त की मुहर लगनी थी.लेकिन ऐन वक्त पर मानव संसाधन विभाग के द्नारा इस स्थातरण को रोकने का आदेश जारी किया गया और जिला प्रशासन इस आदेश को मानते हुए रोक दिया।
सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार इस स्थांतरण को लेकर जम कर पैरवी चलने की शिकायत मानव संसाधन विभाग को मिला था।और हो सकता है इसी आलोक में मानव संसाधन विभाग ने इस प्रकार का आदेश जारी किया हो।

