
जमशेदपुर।06 सितबंर(हि,स.)


रक्तदान के मामले में रेड क्रॉस सोसाईटी ने हमेशा एक उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसके कारण आज जमशेदपुर रक्तदान जागरुकता के मामले में अव्वल है। रेड क्रॉस द्वारा सामाजिक गतिविधियां जो की जा रही है वह भी उसकी विशिष्टता को दर्शाता है। उक्त विचार अपर उपायुक्त सुनील कुमार ने आज यहां रेड क्रॉस भवन में विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान महायज्ञ के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किया। इससे पूर्व उन्होने अन्य उपस्थित गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर रक्तदान महायज्ञ का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित एसडीओ सह रेड क्रॉस की उपाध्यक्ष सुश्री माधवी मिश्रा ने कहा कि रेड क्रॉस अपने इसी प्रकार के सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है और वे रेड क्रॉस के कार्यों को आगे बढाने में अपना हर तरह का सहयोग देंगी। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के एजीएम प्रवीण कौशल ने कहा कि रक्तदान के मामले में रेड क्रॉस सोसाईटी ने रक्तदान के मामले में इस शहर को नयी ऊंचाई दी है। नुवोको विस्तास (लाफार्ज) के उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा की गयी पहल अनूठी है ताकि हर जरूरतमंद को समय पर रक्त इस बृहत रक्तदान के कारण मिल पाता है। इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक की सचिव श्रीमती नलिनी राममूर्ति ने इस रक्तदान के माध्यम से जमशेदपुर के हजारों लोगों को पुनर्जीवन देने का काम किया है। उन्होने कहा कि विपरीत परिस्थिति में रेड क्रॉस ने अपने रक्तदाताओं के साथ हमेशा जमशेदपुर ब्लड बैंक को सहयोग किया है ताकि अधिक से अधिक लोगों के जीवन को बचाया जा सके। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में अरुण बांकरेवाल, प्रभाकर सिंह, अखिलेश दुबे, भरत वसानी, श्रीमती रवीन दुग्गल, आर.एन. राणासरिया, रक्तदान महायज्ञ के संयोजक श्री विकास सिंह ने अपने विचार रखें, अन्त में धन्यवाद ज्ञापन रेड क्रॉस के चेयरमैन श्री गोविन्द प्रसाद दोदराजका ने किया। कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया। आज यहां रक्तदान महायज्ञ कार्यक्रम में 1568 रक्तदाता रक्तदान करने आएं किन्तु 804 लोगों को ही रक्तदान लिया जा सका। रेड क्रॉस ने आग्रह किया है कि जो रक्तदाता आज विभिन्न कारणों से रक्तदान नहीं कर पाये हैं, वे 8 अक्टूबर को रेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में अपना रक्तदान करें। आज रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह बढाने के लिए टाटा पिगमेन्टस के पदाधिकारी वी. नटराजन, समाजसेवी बालमुकुन्द गोयल, अधिवक्ता रबीन्द्र नाथ चौबे, चन्द्रमोहन सिंह, व्ही.एस.एन. मूर्ति, वरीय रतन जोशी, संजीव श्रीवास्तव, सांवरलाल शर्मा, सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।
रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा 8 अक्टूबर को रक्तदान शिविर
भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिहंभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि आज जो लोग किसी कारण से रक्तदान नहीं कर पाये, उनके लिए पूरक रक्तदान शिविर का आयोजन 8 अक्टूबर को किया जायेगा, जिसमें उन रक्तदाताओं के साथ रेड क्रॉस के 120वें ट्रेनिंग बैच के प्रशिणार्थी रक्तदान करेंगे। वे सभी रक्तदाता जिनके रक्तदान का 90 दिन पूरा हो गया है, वे सभी रक्तदान कर सकेंगे।

