

जमशेदपुर.।
जिला प्रशासन के द्वारा बस स्टैण्ड और ऑटो स्टेँण्ड के जिला प्रशासन के द्वारा बंदोबस्ती के खिलाफ शहर मे चलने वाले मिनी बस और ऑटो चालक 8 अक्टूबर को हड़ताल करेगे ।इसके सदर्भ मे जिला प्रशासन को लिखीत जानकारी भी दे दी गई है। इस बात की घोषणा शिक्षीत मिनी बस बेरोजगार एसोसिएशन और ऑटो चालक संध के संयुक्त तत्वाधन मे लिया गया । एसोसिएशन को लोगो ने कहा कि इस मामले को लेकर हमलोगो ने उपायूक्त से मिलने के लिए गए थे ।लेकिन उपायुक्त ने मिलने के लिए समय नही दिया।इसलिए हमलोगो ने निर्णय लिया कि 8 अक्टुबर के शहर मे चलने वाले मिनी बस और ऑटो ह़ड़ताल पर रहेगे। अगर फिर भी हमारी बातो पर जिला प्रशासन ध्यान नही देती है तो हमलोग यह हड़ताल को अनिश्चीत कालीन कर देगे।
शिक्षीत मिनी बस एसोसिएशन के महासचिव संजय पाण्डेय ने कहा कि शहर मे लगभग 200 मिनी बसे चलती है.और लगभग 20 हजार के ऑटो चलते है। उन्होने कहा कि हमारी हड़ताल के बाद भी जिला प्रशासन हमसे वार्ता के लिए तैयार नही होता है तो हमलोग इस हड़ताल को अनिश्चीत कालीन हड़ताल पर परिवर्तन कर देगे।
गौरतलब है दोनो एसोसिएशन के जिला प्रशासन पर आरोप है कि जिला प्रशासन मे बस स्टेण्ड और टेम्पो स्टेण्ड की बंदोबस्ती के पूर्व न तो बस मालिको और ऑटो मालिको को विश्वास मे लिया गया। इस मामले को लेकर हमलोग उपायूक्त से भी मिले लेकिन उपायूक्त ने भी हमलोगो से मिलने से इनकार कर दिया।

