

जमशेदपुर।
जिला के एस एस पी अनुप टी मैथ्य़ु ने शहर के तीन थानो मे दारोगा की जगह इंस्पेक्टर को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। जिसमे बहारगोड़ा मे तैनात शंकर ठाकुर को कदमा थाना प्रभारी बनाया गया है। वही पुलिस लाईन मे पदास्थापित इंस्पेक्टर मदन मोहन सिह को बागबेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है.। जबकि रामजी महतो को सीतारामडेरा थाना बनाया गया है। इस्पेक्टर रामजी महतो भी गोलमुरी के पुलिस लाईन मे थे।
गौरतलब है शहर के साकची बिष्टुपुर और जुगसलाई थाना मे इस्पेक्टर लेबल के अधिकारी को पोस्टिग होती है। लेकिन कुछ दिन पहले ही गृह विभाग ने सोनारी , कदमा ,बागबेड़ा ,सीतारामडेरा, परसुडीह थाना मे दारोगा की जगह इसपेक्टर को थाना प्रभारी आदेश जारी किया है। उसी के तहत पिछले दिनो परसुडीह थाना मे इस्पेक्टर बी के चतुर्वेदी को थाना प्रभारी बनाया गय़ा हैं।

