
सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रशासन ने की मदद


जमशेदपुर।
जादूगोड़ा नवरंग मार्किट में रह रही 90 वर्षीय उठने बैठने में लाचार झकझकी को जादूगोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रशासन के पहल पर इलाज हेतु करनडीह के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उसकी इलाज प्रारंभ कर दिया गया है और अब पहले से कुछ बेहतर है और उनकी सेवा अस्पताल की नर्स कर रही है जादूगोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता शशि पाल पात्रो ओर कलीम ने उनकी लाचार हालत की जानकारी मुसाबनी के सी ओ साधुचरण देवगम को दी उन्होंने त्वरित करवाई ओर मानवता दिखाते हुए जमशेदपुर के सिविल सर्जन से बात कर उन्हें करण डीह के सदर अस्पताल में किया और लोगो के इसके लिए आर्थिक मदद के लिए भी तैयार हुए है और जादूगोड़ा के सामाजिक संगठन श्री कृष्ण मुरारी सेवा संस्थान के अध्यछ सुशील अग्रवाल ने भी आर्थिक मदद कर उन्हें मदद करने करने का भरोसा दिया।

