Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-विहिप नेता संजय ठाकुर हत्याकांड जांचः नौ दिन चले ढाई कोस
Top Stories

जमशेदपुर-विहिप नेता संजय ठाकुर हत्याकांड जांचः नौ दिन चले ढाई कोस

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 16, 2015No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुरः विश्व हिंदू परिषद नेता संजय ठाकुर की हत्या कांड नौ दिन चले ढाई कोस वाली कहावत को ही चरितार्थ कर रही है. जी हां, इस हत्याकांड के नौ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस सिर ही धुन रही है. किसी नतीजे पर पहुंच नहीं पायी है. कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. हालांकि पुलिस ने मृतक की पत्नी संजना ठाकुर द्वारा लिखित बयान पर आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली और मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद भी सुराग हाथ नहीं लगा है.
गौरतलब है कि विगत 6 जून 2015 से संजय ठाकुर का शव सुवर्णरेखा नदी के बीच मौजूद जलकुंभी के बीच से मिला था. दो दिन तक शव इसलिए पड़ा रहा कि दो थानो के सीमा विवाद में उलझ गया था. बाद में कदमा थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया था. चूंकि मृतक संजय ठाकुर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सेवन एलएफ कॉलोनी का रहनेवाला था, इसलिए इस मामले को आदित्यपुर थाना पुलिस के पास भेज दिया गया. आदित्यपुर पुलिस ने पत्नी संजना ठाकुर के लिखित बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद भी मामला ढाक के तीन पात ही साबित हो रहा है. इससे मृतक के परिजनों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. जैसा कि विदित है कि घटना के दिन संजय ठाकुर अपनी नैनो कार से निकला था. इसके बाद वह अपने घर के लिए इंधन गैस लेकर आया था. उसके साथ कार में एक अंजान व्यक्ति भी था, जिसे परिवार वाले नहीं जानते थे और न ही कभी संजय के साथ उसे पहले देखा था. इसके बाद बिष्टुपुर स्थित गीतांजलि बार में अंतिम बार देखा गया. इसके बाद संजय की लाश नदी में मिली. हैरत की बात तो यह है कि पुलिस ने नौ दिन के बाद भी नैनो कार का भी पता नहीं लगा पायी है. यहां यह उल्लेखनीय है कि गीतांजलि बार में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ, जिसकी जांच भी नहीं की गयी है. साथ ही मैरिन ड्राइव में भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, इसे भी पुलिस खंगाल नहीं रही है.
मृतक का साला नितिन कुमार झा का कहना है कि संजय का एक मित्र है, जिसका नाम यशवंत है, घटना के दिन टीएमएच के पास तीन युवकों को बैठा देखा था, जिसे वह संदिग्ध मान रहा है और वह उसका स्केच बनवा सकता है. उसका कहना है कि पुलिस को इस दिशा में भी देखना चाहिए.
उधर इस मामले में आदित्यपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार कहना है कि इस मामले में शक की सूई उसके दोस्तों पर ही है. लेकिन जब तक मजबूत सुराग हाथ नहीं लगता, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता. उन्होंने एमजीएम की कार्यप्रणाली पर ही कड़ी प्रतिक्रिया जतायी, उनका कहना था कि इतना बड़ा एमजीएम कॉलेज है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में दो माह से ज्यादा का वक्त लग जाता है. इससे भी जांच प्रभावित होती है. वैसे पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. जल्द ही परिणाम सामने आयेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :थाईलैंड में सम्मानित हुए ज्ञानी हरविंदर सिंह

July 25, 2026

Jamshedpur News : शहर के जितेश का स्टार्टअप ALUMNEST दिल्ली में छाया

July 25, 2026

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.