Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-विहिप के बंद के दौरान मानगों में जम कर बंद समर्थकों ने काटा बवाल
Top Stories

जमशेदपुर-विहिप के बंद के दौरान मानगों में जम कर बंद समर्थकों ने काटा बवाल

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 22, 2015No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

सिटी एसपी समेत कई पुलिसकर्मी व बंद समर्थक घायल

बंद के दौरान पुलिस ने जम कर लाठियां भांजी, आसू गैसे के गोले छोड़े, हवाई फायरिंग भी की

 

जमशेदपुरः सोमवार की रात्रि से मानगो के दो समुदायों के बीच चल रहे विवाद मंगलवार को भी नहीं थमा. विहिप ने कल की घटना को लेकर जमशेदपुर बंद का आह्नान किया था. सुबह-सुबह बंद समर्थक सड़कों पर उतर गये थे तथा उत्पात मचाने लगे थे. जबरन दुकानें बंद कराने लगे तथा एक समुदाय विशेष को टारगेट कर दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दिया. उधर पुलिस भी मुस्तैद थी. बंद को देखते हुए तथा सोमवार की रात्रि में हुए बवाल को ध्यान में रख कर धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने रात मे ही  धारा 144 निषेधाज्ञा लागू कर दी थी. साथ ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी थी. सुबह में चप्पे-चप्पे में पुलिस दिख रही थी. मानगो का पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया था.

सुबह-सुबह बंद समर्थक मानगो बड़ा हनुमान मंदिर के समीप जुटने लगे थे. साथ ही आस-पास की दुकानों को बंद कराने लगे. इस बीच जो बड़ी गाड़ियां शहर में प्रवेश कर रही थी,  उस पर बंद समर्थक पथराव करने लगे, जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी. इस बीच जगह-जगह टायर जला कर सड़क का आवागमन बाधित कर दिया. मानगो पुल (जेपी सेतु) दोनों ओर पुलिस बल की तैनाती के बावजूद बंद समर्थक उत्पात मचाते रहे. बंद समर्थकों के उत्पात को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप टी मैथ्यू स्वयं मोरचा संभाल लिया. उसके बाद बंद समर्थकों को खदेड़ना शुरू कर दिया. इससे नाराज बंद समर्थकों ने जिला प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें सिटी एसपी चंदन कुमार झा समेत कई पुलिस के जवान घायल हो गये. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने सीआरपीएफ की बटालियन को बुलवा लिया. इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसु गैस के गोले भी दागे. इस पर भी बंद समर्थक नहीं माने और उत्पात जारी रखा. कभी बड़ा हनुमान मंदिर की ओर खदेड़ा-खदेड़ी होती थी, तो कभी डिमना रोड में खदेड़ा-खदेड़ी होती थी. दिन भर यह मामला चलता रहा.

बंद समर्थक लाठी, तलवार समेत अन्य हरवे-हथियार से पूरी तरह से लैस थे. साथ ही लगातार पुलिस पर पत्थरबाजी कर रहे थे. इतना ही नहीं बंद समर्थक शांति समिति के सदस्यों के अनुरोध को भी ठुकरा रहे थे और अपनी मनमानी पर उतारू थे.

हालात बिगड़ती देख पुलिस की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणा करायी गयी कि बंद समर्थक वापस लौट जाये, क्योंकि धारा 144 लागू है. अगर वे नहीं मानेंगे, तो मजबूरन पुलिस बल का प्रयोग करना पड़ेगा. इस पर भी बंद समर्थकों पर कोई असर नहीं हो रहा था. वे पत्थरबाजी व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे.

स्थिति को नियंत्रण करने के लिए जिले का सारा पुलिस महकमा उतरा हुआ था. एसएसपी, सिटी व ग्रामीण एसपी, एसडीओ, डीपीआरओ, जिले के सभी डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी. थाना प्रभारी सभी पुलिस पदाधिकारियों ने अपने-अपने स्तर से मोरचा संभाल रखा था, लेकिन बंद समर्थक अपनी मनमानी पर उतारू थे.

बंद  समर्थकों व पुलिस के जवानों के बीच खीचतान भी हुई

बंद के दौरान बंद  समर्थकों व पुलिस के जवानों के बीच खीचतान भी हुई. जब भी किसी बंद समर्थक को पुलिस के जवान पकड़ते थे, उसे जबरन खीच कर पुलिस से बंद समर्थक छुड़ा लेते थे. हालांकि बाद में एसएसपी के कठोर निर्णय के बाद कई बंद समर्थक को गिरफ्तार कर वज्रवाहन में भर कर वहां से भेजा गया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस व बंद समर्थकों के बीच चहेटा-चहेटी का सिलसिला जारी था.

कोल्हान के डीआइजी मौके पर पहुंचे

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोल्हान प्रमंडल के डीआइजी आरके धान भी मानगो पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. साथ ही कमान अपने हाथ में ले लिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर फहरेगा शहर का सबसे ऊंचा तिरंगा (30×20), इलेक्ट्रॉनिक बटन दबाकर होगा ध्वजारोहण

August 14, 2026

Jamshedpur News: पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ेगा जनसैलाब, खड़ंगाझाड़ में प्रतिमा अनावरण की तैयारी तेज

August 14, 2026

Jamshedpur News: जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा! सुवर्णरेखा-खरकई का जलस्तर खतरे के निशान के पार, कई निचले इलाकों में घुसा पानी

August 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.