
संवाददाता
जमशेदपुरः धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत कोकपाड़ा के एनएच 33 के समीप खेत से व्यवसायी वेदप्रकाश के पुत्र राजू का शव शनिवार को मिला. मृतक राजू शुक्रवार की रात से ही लापता बताया जा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी तथा शव को अपने कब्जे में कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी. परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए प्रशासन से मामले की जांच करने की मांग की.



