
रेल मंत्री के समक्ष बीजेपी नेता संजय मिश्रा ने रखी मांगे
चक्रधरपुर।
रांची से दिल्ली जाने के क्रम में रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ भाजपा नेता व जेड आर यू सी सी के सदस्य संजय मिश्रा ने चक्रधरपुर रेल मंडल की कई प्रमुख समस्याओं के संबंध में वार्ता किए एवं उन्होंने रेल मंत्री के समक्ष सिंहभूम के सांसद व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के द्वारा की गई मांगों के संदर्भ में भी वार्ता के मंत्री के समक्ष श्री मिश्रा ने चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों की समस्याओं के समाधान की बात तो रखी साथ में टाटा से राउरकेला व बड़बिल के बीच ईएमय/डीएमयू ट्रेन को चलाने की सांसद श्री गिलुआ जी के द्वारा की गई मांग पर भी चर्चा की गई जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया है कि ब्रेक उपलब्ध होते ही ईएमयू /डीएमयू चलाने का आश्वाशन मंत्री से मिला है


सोनवा गोइलकेरा लोटा पहाड़ मनोहरपुर चाईबासा नोआमुंडी जामदा आदि स्टेशनों में यात्री सुविधा बढ़ाने के संदर्भ में सांसद श्री गिलुआ द्वारा दिए गए मांग पत्र पर भी उन्होंने चर्चा किया ।श्री मिश्रा ने मंत्री को बताया कि सिंहभूम के सांसद श्री गिलुआ जी के द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार मांग पत्र सौंपा गया है कुछ पर कार्य हो रही है ।सांसद के द्वारा सोनुआ में उत्कल ,मनोहरपूर में अहमदाबाद सुपरफास्ट के ठहराव ,राजखरसवाँ में जनशताब्दी की ठहराव आदि की मांग पत्र पहले ही सौंपा गया है

