
जमशेदपुर।


जिला पुलिस ने निरजंन सिह हत्याकांड के मामले का उदभेदन कर दिया है। इस मामले मे पुलिस ने शुटर सहित चार अपराधियो की गिरफ्तारी कर चुकी है। बाकी अपराधियो के लिए जगह जगह छापामारी की जा रही है। वही पकड़े गए लोगो के पास से हत्या में प्रयुक्त किया पिस्तौल के साथ साथ बाईक और भागने के लिए उपयोग किया गया कार भी बरामद किया गया है।
इस सबंध में एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने बताया कि बीते 19 दिसबंर को साकची के दयाल होटल के पास निरजंन सिह की हत्या अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार कर कर दी गई थी। इस मामले मे पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए अलग अलग स्थानो से शुटर अमन मिश्रा, गौतम कुमार मिश्रा , संतोष पाण्डेय और संतोष सिंह को अलग अलग स्थानो से गिऱफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराधी बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले है। उन्होने बताया कि मृतक निरजंन सिह और नीरज दुबे दोनो मिलकर टाटानगर स्टेशन में पार्किंग का ठेका चलाते थे। पार्किग ठेका के दौरान दोनो में विवाद हो गया। उसके बाद दोनो की दुश्मनी इस कदर बढ गई कि दोनो एक दुसरे के जान के दुश्मन हो गए। जिसका नतीजा यह निकला कि नीरज दुबे और उसके दोस्तो ने मिलकर 31 दिसबंर के पहले उसकी हत्या का प्लान बनाया ।और उसी क्रम में दयाल होटल में उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। उन्होने कहा कि निरजंन सिंह की हत्या जिस पिस्तौल से की गई थी वह बरामद कर लिया गया है। उसके अलावा एक मारुती(800). दो बाईक और दो मोटर साईकिल पुलिस बरामद किया है।

