
जमशेदपुर।


राहर दाल के बढती कीमतो पर राज्य सरकार काफी सजग है । इस मामले को लेकर राज्य सरकार कड़ा रुख अख्तियार करेगी। ये बाते जमशेदपुर ईनाडु इंडिया से बातचीत मे राज्य. खाघ्य आर्पुति सह संसदीय कार्य मंत्री सरयु राय ने बातचीत मे कही । उन्होने कहा कि राज्य मे इस वर्ष दाल का पैदावार कम हुआ है । इस कारण दाल के कीमतो मे उछाल हुआ है। उन्होने कहा कि दाल के बढती कीमतो पर राज्य सरकार काफी चिंतीत है। सरकार ने राज्य के सभी जिलो के उपायुक्त को पत्र लिखकर कहा कि वे इस मामले को सज्ञान मे लेकर जमाखड़ो के खिलाफ कार्रवाई करे। इसके अलावे विजीलेस के भी पत्र के द्वारा जानकारी दे गई है।
वही उन्होने कहा कि सरकार दाल सही कीमतो पर दाल बंटे इसको लेकर सुविधा केन्द्र खोलने पर विचार कर रही है। इसके लेकर केन्द्र सरकार को पत्र लिखा गया है अगर केन्द्र सरकार दाल उपलब्ध करा देती है तो जल्द दिल्ली की तरह यहां पर भी सुविधा केन्द्र के माध्यम से दाल उपलब्ध कराया जाएगा.

