
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम,भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 500वां नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का आयोजन आज यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में किया गया, जहां जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह,डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. सुशील बाजोरिया, डॉ. पूनम सिंह,डॉ. अरुण पाण्डे एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा 58 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया। स्व. मुरलीधर जी अग्रवाल के पुण्य स्मृति में मेगोतिया परिवार के संयोजन में आयोजित रेड क्रॉस के इस 500वें नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र के दौरान समाजसेवी श्याम सुन्दर भोतिका,राकेश मिश्र, चन्द्रमोहन सिंह, सत्यनारायण अग्रवाल, किशनलाल अग्रवाल, श्री काबरा मुख्य रूप से उपस्थित थें। शिविर का संचालन कर रहे रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि कल सोमवार को ऑपरेशन कराये सभी नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी, जिसके पश्चात उन्हें आवश्यक दवा, चश्मा व उपहार प्रदान कर विदा किया जायेगा। जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि निशुल्क नेत्र शिविर में उन्ही नेत्र रोगियों का ऑपरेशन किया जायेगा, जो लालकार्ड धारी हो या गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करते हों, उन्होने बताया कि पहचान की अनिवार्यता को देखते हुए नेत्र रोगियों को आधार कार्ड या वोटर कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा। श्री सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस का 501वां नेत्र शिविर देश के औद्योगिक पितामह महामानव जमशेदजी नोसेरवान जी टाटा के जन्मदिवस के अवसर पर 3 से 5 मार्च तक टाटा स्टील समुह की कम्पनी जेमीपोल के संयोजन में आयोजित किया जायेगा।



