
जमशेदपुर।


राज्य के हर जिला मे पीपीपी मोर्ड पुलिस पेट्रोलिंग किया जाएगा ताकि पुलिस को 100 मे आने वाले सुचना पर गश्ती वाले जवान पांच मिनट के अंदर घटना स्थल पहुंच जाए , ये बाते राज्य के डी जी पी डी के पाण्डेय ने जमशेदपुर में पी पी पी मोर्ड में पेट्रोलिंग व्यवस्था शुरुआत के दौरान कही । उन्होने कहा कि फिलहाल यह पेट्रोलिंग व्यवस्था रांची और बोकारो मे हैं इन दोनो जिलो में यह पेट्रोलिंग व्यवस्था चैबंर के सहयोग से चलाया जा रहा है। आज से जमशेदपुर मे यही व्यवस्था टाटा स्टील के सहयोग से आज से शुरु हुई है। उन्होने टाटा स्टील से पी सी आर के लिए 200 वैन की मांग की है। उन्होने ये भी कहा कि टाटा स्टींल जमशेदपुर की 100 नबंर की व्यवस्था ठीक करे और इसके अलावे जमशेदपुर को अपराधमुक्त बनाने के लिए टाटा स्टील हर चौक चौराहो पर सीसी टीवी लगायें. शहर के हर नागरिक सीसीटीवी के इस प्रकार का श्लोगन शहर के हर चौक चौराहो पर लिखा रहे जिसमे लिखा रहे कि आप सीसीटीवी कैमरे के नजर मे है।
उन्होने कहा राज्य की पुलिस राज्य के हर जिलो को अपराध मुक्त बनाने की योजनाहै।उन्होने कहा कि झारखंड की पुलिस व्यवस्था को युरोप और अमेरिका जैसा बनाना उनका उदेश्य है । उन्होने कहा कि उनके आने पूर्व राज्य 100 डायल की व्यवस्था काफी खराब था । उन्होने कहा सबसे पहले उन्होने 100 नंबर की व्यवस्था को ठीक की है।जिस प्रकार रांची और बोकारो चैबंर वाले के सहयोग से पी सी आर वैन दोनो जिलो मे मिला । उसी प्रकार यहां का चैबर ऑफ कार्मस भी जिला पुलिस को पी सी आर के लिए वैन दे ताकि पी सी आर व्यवस्था दुरुस्त रहे।
उससे पूर्व टाटा स्टील की ओर जिला पुलिस को 22 अत्याधुनिक लैस युक्त मोटर साईकिल दिया गया ।इस बाईक मे टाटा स्टील के सिक्युरिटी विभाग के जवानो के साथ साथ जिला पुलिस के जवान साथ मिलकर पेट्रोलिंग करेगें।इनके हरी झंडी दिखाकर डी जीपी ने रवाना किया।
वही इस कार्यक्रम मे राज्य के पुलिस महा निदेशक डी के पांडे और आईजी ,ड़ीआईजी ,एसपी आदि तामाम बड़े पुलिस अधिकारी मौजुद थे ।वहीं टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सुनील भास्करन तथा कई बड़े टाटा स्टील के अधिकारी भी मौजुद थे .।..

