
जमशेदपुर।


मानगो भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के घर सीएम रघुवर दास पहुंचे और राजेश के परिजनों से मुलाक़ात की,। सीएम ने राजेश सिंह के घर पहुंच कर परिवारवालों को सात्वना दिया। उन्होने परिवार वालो को पुरा भरोसा दिया कि दोषी को किसी भी हालात में बख्शा नही जाएगा। सरकार के साथ साथ पार्टी भी उनके परिवार के साथ है। उन्होने एसएसपी को पुरे मामले की जल्द से जल्द जाँच कर रिपोर्ट देने को कहा है.। इस मामले मे जो भी दोषी हो उसकी गिरफ्तारी जल्द से जल हो ।
गौरतलब है कि 7 अक्टुबर की रात मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश सिह अपने छोटे भाई राकेश सिह के साथ जमीन विवाद को सुलझाने के लिए बालीगुमा सुकमा बस्ती गए हुए थे। इस दौरान 10-12 की संख्या मे लोगो ने उनपर ईट पत्थर से हमला कर दिया । इसके बाद दोनो भाई गंभीर रुप से घायल हो गये। स्थानिय ग्रामीणो की मदद से दोनो भाईयो को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जहां ईलाज के दौरान राकेश कुमार सिह की मौत हो गई। इधर,वैसे इस मामले में पुलिस ने पहले ही तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।

