
जमशेदपुर।


राज्य के कला व सांस्कृतिक मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड मे पर्यटन निती को बढाने देने के उद्देश्य से रविवार को पर्यटन निती को जारी कर दिया जाएगा। वे जमशेदपुर मे सर्किट हाउस मे पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा कि राज्य सरकार के उद्देश्य यह है कि राज्य की पहचान पर्यटन उघोग के रुप मे हो। इसके देखते हुए पर्यटन निती को बनाया गया है जिसे कल सुबे के सीएम रघुवर दास के द्वारा जारी किया जाएगा। उन्होने कहा कि इस निती को तीन वर्गो मे बांटा गया है जिसमे एक घार्मिक .दुसरा प्राकृतिक और तीसरा महापुरुष वर्ग होगा। उन्होने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार स्थलो का चयन कर रही है ताकि राज्य का पर्यटन का उधोग पनप सके । उन्होने कहा कि इसके अलावे राज्य सरकार दिल्ली के डोमस्टिक और इंटरनेशनल एयर पोर्ट पर विज्ञापन जरिए झारखंड के पर्यटन के बारे जानकारी दी जाती रहेगी। उन्होने कहा कि राज्य 15 सालो मे जो नही हुआ अब यह सरकार कर रही है।

