![AD POST](https://biharjharkhandnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-12-at-8.22.17-PM.jpeg)
जमशेदपुर।
![AD POST](https://biharjharkhandnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-12-at-8.22.17-PM.jpeg)
साकची स्थित शीतला माता मंदिर में चल रहे रूद्र चंडी महायज्ञ के पूर्णाहूति के अवसर पर रविवार को ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के सदस्यों ने पूरे विधि विधान के साथ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ में आहूति देकर विश्व कल्याण की कामना की और गौ,गंगा,गायत्री और गीता के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। मौके पर संघ के संस्थापक सदस्य अप्पू तिवारी,अरुण शुक्ला,अंकित आनंद, ज़िलाध्यक्ष विजय प्रकाश पाठक,धर्मवीर,दिवाकर पांडेय समेत कई सदस्यों ने यज्ञाहुति दी।
Comments are closed.