
जमशेदपुर।
कदमा पुलिस ने मौसेरी बहन से छेड़खानी के आरोप में रानीकुदर के रहने वाले मोनु रजक नामक ल़ड़का का गिरफ्तार किया है।इस सबंध में कदमा थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान ने बताया कि बीते 8 जनवरी को कदमा थाना में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके मौसेरा भाई उसके घर में जब माता – पिता नही रहते है तो घऱ में आकर मेरे साथ छेड़खानी करता है और उसके मोबाईल से फोटो खीच कर गलत उपयोग करने की घमकी दे रहा है। उन्होने कहा कि उसी शिकायत के आलोक पर तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए आरोपी मोनु रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

