
जमशेदपुर।


जिला पुलिस ने अन्तराज्यीय मोबाईल चोर गिरोह का उदभेदन किया है। इस मामले में पुलिस ने 5 नबालिग सहित सात अपराधियो को गिरफ्तार किय़ा है। उनके पास से चोरी के 77 मोबाईल फोन भी बरामद किए गए है। पकड़े गए सभी लोग पश्चिम बंगाल के आसनसोल व वर्दवान के रहने वाले है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अपराधियो के द्वारा सुनयोजित तरीके से मोबाईल छिनतई करने के लिए बच्चे का इस्तेमाल किया जाता था। और बदले में उन्हे एक चोरी मोबाईल के बदले 200-300 रुपए दिए जाते थे।

