
जमशेदपुर ।आयकर विभाग के मनोज कुमार आयकर कर्मचारी महासंघ के द्विवार्षीक सम्मेलन और चुनाव में तीसरी बार उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुने गए।
आयकर कर्मचारी महासंघ, बिहार और झारखण्ड अंचल की द्विवार्षिक सम्मेलन धनबाद के होटल वेदलोक ग्रीन्स में संपन्न हुआ। जिसमें अगले दो वर्षों के लिए महासंघ के पदाधिकारियों का चयन हुआ।

साथ ही पिछले वर्षों के आय और व्यय का लेखा जोखा तथा सफलता और असफलता पर भी समीक्षा बैठक की गई। उसके बाद पदाधिकारियों के अगले दो वर्षों के लिए चयन प्रक्रिया मत के आधार पर करने का निर्णय लिया गया।
आयकर कर्मचारी महासंघ के बिहार झारखण्ड अंचल महासचिव श्री अरुण पाण्डे, संयुक्त सचिव, झारखण्ड, अभिषेक कुमार, क्षेत्रीय सचिव, झारखण्ड नीरज अम्बास्त, तथा उपाध्यक्ष, झारखण्ड मनोज कुमार, उपाध्यक्ष बिहार अंजनी कुमार, उपवित्त सचिव के पद पर शमशाद आलम निर्विरोध चुने लिए गए।
संघ के बिहार झारखण्ड अंचल के अध्यक्ष जागेश्वर शाह, संयुक्त सचिव, बिहार, संजय कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह, सहायक सचिव, बिहार के दो पदों पर मुकेश कुमार और कृष्णा मुरारी, वित्त सचिव के पद पर अमिताभ रंजन ने चुनाव के द्वारा भारी मतों से जीत हासिल किया।
जमशेदपुर आयकर कर्मचारी संघ को सात वोट का अधिकार था जिसे यहाँ से गए मनोज सिन्हा, आर पी सिंह, पी के चौहान, संतोष के चौबे, मनोज कुमार, एन के कर्ण, बलिराम रजक ने मत का प्रयोग किया।
जमशेदपुर से उज्जवल तिवारी, के के शाह, सुजीत कुमार, शिव कुमार, रंजन आदि सम्मलेन में उपस्थित रहे और उत्साह वर्धन किया।
सम्बंधित विषय की जानकारी संतोष कुमार चौबे ने दी।

