
जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गुदरी बाजार मे एक घर मे मटका खेलते तीन अपराधियों को पकड़ा है।वहां से पुलिस ने नगद सात हजार रूपया और मोबाइल भी बरामद किया है।इस संर्दभ मे डी एस पी ( ला एण्ड आर्डर) विमल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बागबेड़ा के गुदड़ी बाजार मेंरंजीत साहू के द्वारा जोर शोर से मटका खेलवाया जाता है।उसी आधार पर पुलिस की एक टीम बनाई गई। टीम ने गुदड़ी बाजार मे मटके अड्डा में छापामारी की गई।पुलिस के पहुँचते ही रंजीत साहू भागने मे सफल रहा।हालाँकि वहां से पुलिस ने जुआ खेलते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।इसके अलावे वहां से मटका पत्ती के अलावा 7100 रूपया नगद, और 6 मोबाइल बरामद किया गया।


