
जमशेदपुर।


गुरुवार को साईं परिवार विश्व सेवा संसथान के तत्वाधान में साईं मंडपम में संसथान के चेयरमैन श्री राजीव कुमार के अध्यक्षता में साईं परिवार विश्व सेवा संसथान के 27 सदसीय एपेक्स समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई , बैठक में श्री साईंनाथ देवस्थानम प्रबंधन समिति के नयी संरचना का पस्ताव चेयरमैन की ओर से सदस्यों के बीच विस्तार से विचार विमर्श के लिए रखा गया I ट्रस्टी अनूप रंजन ने सदस्यों को बताया की नयी संरचना में मुख्यतः अध्यक्ष-1 , कार्यकारी अध्यक्ष – 2 , वरीय उपाध्यक्ष -1 , उपाध्यक्ष -5 , महासचिव – 1 , मंदिर प्रशासक -1 , जन संपर्क अधिकारी -1 , संयोजक -1 , निदेशक-12 जैसे पद सृजित किये गए हैI विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से सदस्यों के द्वारा प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया I अब 14 जनवरी को संसथान के सदस्यों के बीच श्री साईंनाथ देवस्थानम प्रबंधन समिति -2018 की विधिवत घोषणा की जाएगी I
आज की बैठक में चेयरमैन राजीव कुमार , ट्रस्टी अनूप रंजन , नूतन कुमारी , रश्मि नारायण , डॉ०मनोज कुमार सिन्हा , राम प्रकाश पाण्डेय , सि०उदय भाष्कर ,चंद्रशेखर सिंह , राज कुमार गुप्ता , सतीश कुमार सिंह , अशोक कुमार सिंह के साथ साथ अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

