- सांगठनिक अनुभव किये साझा
- बूथ स्तर पर पार्टी को मज़बूत बनाने के दिये टिप्स
1

जमशेदपुर।
शहर पहुँचे राज्य के शहरी विकास मंत्री सीपी सिंह ने बुधवार सुबह बिष्टुपुर स्थित परिसदन में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं से सांगठनिक अनुभव साझा करते हुए राजनीतिक गुर भी सिखाएं। श्री सिंह ने अपने मंत्रालय से जुड़ी उल्लेखनीय कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों से भी पार्टी नेताओं को अवगत कराते हुए उन्हें इसे जनता के बीच ले जाने की बात कहते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के अलावे पूर्ब जिला अध्यक्ष नन्दजी प्रसाद जिले के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह,बारी मुर्मू,संदीप मिश्रा,सत्यप्रकाश सिंह,महामंत्री चंद्रशेखर गुप्ता,जिला मंत्री पुष्पा तिर्की,अरुण कुमार मिश्रा,राकेश सिंह,विमलकान्त झा,कोषाध्यक्ष विमल जालान,मुख्यालय प्रभारी अमरजीत सिंह राजा,कार्यालय प्रभारी परेश मुखी समेत महिला मोर्चाध्यक्ष नीरू सिंह,पिछड़ा जाती मोर्चाध्यक्ष गोपाल जायसवाल,अनुसूचित जाती मोर्चा अध्यक्ष बिमल बैठा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चाध्यक्ष काजू सांडिल्य मौजूद थें।