
निशांत मिश्रा ज़िलाध्यक्ष मनोनीत
जमशेदपुर।
सामाजिक संस्था भोजपुरी नवचेतना मंच के जिला कमिटी के पुनर्गठन एवं विस्तार मंगलवार को संपन्न हुआ। गोलमुरी स्थित जॉगर्स पार्क में आयोजित मंच के सांगठनात्मक बैठक में सर्वसम्मति से कमिटी के विस्तार किया गया। मौके पर नए पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए संगठन के कार्यपद्धति से अवगत कराते हुए समाज हित में गतिशील होने का आह्वाहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के जिला प्रभारी अंकित आनंद ने की। मौके पर बतौर मुख्यातिथि मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने भी मंच के नवमनोनित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान निशांत मिश्रा को ज़िलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं जिला कमिटी में संदीप राय, शिवराज शर्मा एवं अंकित मिश्रा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। हरेंद्र सिंह एवं शिवम सिंह को महामंत्री का दायित्व मिला है तथा रोहन यादव एवं आयुष दुबे को मंत्री मनोनीत किया गया। विकास शाह को कोषाध्यक्ष तथा रितिक उपाध्याय एवं संतोष सिंह को क्रमशः मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता की ज़िम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ हीं मंच के पूर्व उपाध्यक्ष रहें अरुण शुक्ला को कोल्हान प्रभारी तथा रत्नेश सिंह को जिला प्रभारी का दायित्व देते हुए दो माह में महानगर अंतर्गत सभी मण्डल कमिटियों का गठन निर्धारित करने की ज़िम्मेदारी दी गयी है।

