
मंगलवार की देररात हुए विनोद हत्याकाड की अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एम जी एम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी के तुरिया बेड़ा के काफी संख्या ग्रामीण एस एस पी कार्यलय पहुंच कर प्रदर्शन किया । और प्रदर्शन के उपारांत एस एस पी से मिलकर गांवावालो ने भीम गोप के आंतक से मुक्त काराने की मांग की । इस दौरान एम जी एम पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारियो के साथ मृतक की विधवा और उसकी मां भी मौजुद थी।


इस सदर्भ मे गांव के प्रघान संदीप ने बताया की भीम गोप ने बिनोद महतो की हत्या करके गांव वालो की घमकी दी है कि इस गांव के और चार –पांच लोगो की हत्या करेगा । इस कारण गांव के ग्रामीण भय से बाहर नही निकल रहे है। उन्होने एस एस पी से मांग की है कि विनोद महतो हत्याकांड के मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

