
रैयतदारों ने किया जमकर बवाल


महिलाओ ने रोका प्रशासन का जेसीबी
जमशेदपुर।
जादूगोड़ा इंचड़ा स्थित जेएसईबी के ग्रिड के सामने पावर ग्रिड कोर्पोरसन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा बिजली टावर का निर्माण कराने के दौरान रैयतदारो द्वारा किए जा रहे विरोध को देखते हुए गुरुवार को टावर निर्माण कराने हेतु बड़ी संख्या मे पुलिस प्रशाशन के लोग दंडाधिकारी मुसाबनी के सीओ विशाल दीप खालको के साथ पहुंचे हुए थे ।
जमीन मे निर्माण कार्य की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या मे रैयतदार महिला पुरुष अपने जमीन पर पहुँचकर हंगामा करने लगे जिसके कारण कई बार पुलिस प्रशाशन के साथ टकराव की स्थिति बन गयी ।
रैयतदार बबलू कर्मकार ने बताया की हमारे जमीन पर जबर्दस्ती रंगदारी पूर्ण कब्जा किया जा रहा है एवं जमीन के रैयतदारों से किसी प्रकार का लिखित समझोता भी नहीं किया गया है उन्होने कहा की हम किसी भी हाला मे अपनी जमीन पर कब्जा नहीं करने देंगे यह हमारे पूर्वजो की जमीन है , बबलू कर्मकार ने कहा की हमलोग कुल 11 भाई है हम कहा जाएँगे बबलू ने आगे बताया की हमलोग एसडीओ से मिलने गए थे लेकिन उन्होने कहा की काम जबर्दस्ती करा लेंगे तुमलोग को जहां जाना है जाओ ।
रैयतदार बादल कर्मकार ने बताया की यह हमारे पूर्वजो की जमीन है हम यहाँ टावर बनाने नहीं देंगे एवं उन्होने कहा की हमारी ढाई बीघा जमीन पहले ही जेएसईबी वालो ने हड़प लिया है एवं अभी तक मुआवज़ा भी नहीं दिया गया है जमीन का खजाना अभी भी हमी कटाते है ।
रैयतदार जादू कर्मकार ने कहा की यह कहाँ का कानून है की एक गरीब का जमीन जबर्दस्ती छीना जा रहा है उन्होने कहा की हमे परेशान करने के लिए हम पर 107 का केस कर दिया गया है क्या झारखंड राज्य मे गरीबो के साथ ऐसा ही होगा क्या यहाँ कोई कानून व्यवस्था नाम की चीज़ नहीं है ।
वहीं दंडाधिकारी विशालदीप खालको ने कहा की सरकारी आदेसानुसार यहाँ हर हाल मे टावर का निर्माण करवाना है और इसके बीच कोई भी आयेगा तो उसपर कानूनी कारवाई की जाएगी ।
क्या आदेश दिया है अनुमंडल पदाधिकारी ने ।
उनके आदेश मे लिखा है की आर के सरकार जीएम ( जेसीपी ) रांची । पावर ग्रिड कोरपोरेसन ऑफ इंडिया लिमिटेड का पत्र दिनांक 19/04/2015 को आवश्यक कारवाई हेतु अपर उपायुक्त पूर्वी सिंघभूम के पत्रांक 06-06-2015 द्वारा पार्प्त हुआ जिसके द्वारा पावर ग्रिड के पदाधिकारी द्वारा प्रत्यावेदित किया गया है की विद्युत ट्रांसमिसन लाइन का निर्माण कार्य को लोकेशन नंबर – 2/0 ( जादूगोड़ा ग्रिड के निकट ) पर स्थानीय लोगो द्वारा बाधा पहुंचाया जा रहा है , इसकी जांच अंचल अधिकारी द्वारा कराई गई अंचल अधिकारी मुसाबनी ने पत्रांक 02/07/2015 द्वारा प्रतिवेदित किया गया है की धीरेन कर्मकार एवं अन्य लोगो द्वारा ट्रांसमीशन लाइन का विस्तार के कार्य को रोकवा दिया गया है जिसके आलोक मे धीरेन कर्मकार के वीरुध 107 के तहत विविध वाद संख्या 69/2015 संधारित कर सुनवाई की गयी एवं सुनवाई के दौरान यह प्रतीत हुआ की इस कार्य को पुनः सुरू करने पर स्थानीय असामाजिक तत्वो द्वारा गतिरोध एवं बाधा उत्पन्न किया जा सकता है जिससे विधि – व्यवस्था की संशया उत्पन्न हो जाएगी । पावर ग्रिड कोरपोरेसन ऑफ इंडिया लिमिटेड की सरकारी परियोजना रामचंदरपुर – जादूगोड़ा एवं जादूगोड़ा धालभूमगढ़ 132 केवी/डीसी विद्युत ट्रांसमिसन लाइन के लोकेसन 2/0 ( जादूगोड़ा ग्रिड के निकट ) पर दिनांक 10/07/2015 को कार्य किया जाएगा अतः उक्त लोकेसन पर ट्रांसमिसन लाइन के निर्माण के दौरान विधि व्यवस्था संधारण हेतु अंचल अधिकारी मुसाबनी को दंडाधिकारी के रूप मे प्रतिनियुक्त किया जाता है ।
इसी आदेश के आलोक मे अंचलाधिकारी ने यहाँ कार्य सुरू करवाने का प्रयास किया जिसका जबर्दस्त विरोध रैयतदारों ने किया इधर पुलिस प्रशाशन के लोग लाठी लेकर खड़े थे तो दूसरी और रैयतदार इंटा उठाकर दो दो हाथ करने को तैयार थे एवं अपनी जमीन पर जेसीबी को आता देख महिलाओ ने इंटा उठाकर उसे अंदर आने से माना कर दिया ।
इधर मामला बिगड़ता जा रहा था और स्थिति लाठी चार्ज की नौबत तक आ गयी थी की इसी बीच भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने प्रशाशन एवं रैयतदारों के बीच वार्ता कराया जिसमे रैयतदारों ने चार दिन का समय मांगा है एवं चार दिन मे कुछ नहीं होता है तो प्रशाशन अपना काम करेगा रैयतदारों के लिखित नाम के बाद दंडाधिकारी ने उन्हे चार दिनो का समय दिया ।
मौके पर सीओ के साथ जादूगोड़ा के थाना प्रभारी हंसा उरांव , रामचन्द्र राम , पुलिस बल के पोटका एवं जादूगोड़ा थाना के महिला पुरुष के जवान , पावर ग्रिड के अधिकारी एवं अंचल के लोग शामिल थे

