
जमशेदपुर।

भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल के प्रयास से जिला प्रषासन के सहयोग से जुगसलाई स्थित रामटेकरी रोड, ऋषि भवन में आधार कार्ड बनाये जा रहे हैं। आधार कार्ड बनाने का यह कार्य विगत एक सप्ताह से जारी है। इस हेतु राजस्थानी ब्राह्मण संघ के द्वारा ऋषि भवन निःषुल्क उपलब्ध करवाया गया है। इस कार्यक्रम के संयोजक मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रकाष जोषी बनाये गये हैं।
जुगसलाई में नागरिकों की मांग पर भाजपा, जुगसलाई मंडल आधार कार्ड बनवाने हेतु कई महीनों से प्रयास कर रहा था। जुगसलाई मंे बड़ी संख्या मंे नागरिकों के पास आधार कार्ड नहीं है। इसके कारण सरकार द्वारा चलायी जा रहा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा था। प्रतिदिन 50 नागरिकों के आधार कार्ड बनाये जा रहा हैं। इस आधार कार्ड बनाओ कैम्प को सफल बनाने हेतु मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र पांडेय, सत्यनारायण अग्रवाल, अभिषेक तिवारी, दीपक हल्दीया, विकास महतो, पिन्टु शर्मा, रंजीत उपाध्याय, गणेष रवि दास, लीधू शर्मा, इत्यादि प्रतिदिन सक्रिय रहते हैं।

