
जमशेदपुर।
भारतीय गणतंत्रता के 69वें अवसर पर भाजपा के जमशेदपुर महानगर ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शहर के एक दर्ज़न स्थानों पर झंडोतोलन किया। भारतीय स्वतंत्रता और गणतंत्रता के परिपेक्ष्य में बलिदान हुए अमर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर लोगों को नए भारत निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कहा कि परिवर्तन एकात्म पराक्रम से नहीं अपितु जनभागीदारी से ही संभव है। देश को सुपर पॉवर बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री के आह्वाहन को बल-संबल प्रदान करना हम सबों की नैतिक ज़िम्मेदारी है। दिनेश कुमार ने सुबह बिरसानगर मण्डल कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद बिरसानगर विकास भवन, बिरसानगर गुड़िया मैदान, जोजोबेड़ा स्थित कृष्णानगर के अलावे गोलमुरी चौक पर
सिख यूथ ब्रिगेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम,
भाजपा गोलमुरी मंडल कार्यालय, आशिर्बाद भवन(ओल्ड एज होम)बाराद्वारी, सोनारी स्थित किड्जी प्ले स्कूल, मानवता सामाजिक संस्था, सरस्वती नगर, इमाम बाड़ा, गोलमुरी
दुकानदार संघ,टेल्को आजाद मार्किट समेत कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।

